पंजाब : लड़की ने भागकर प्रेमी से रचाई शादी, परिजनों ने आग के हवाले किया लड़के का घर

By: Ankur Mon, 21 June 2021 10:09:51

पंजाब : लड़की ने भागकर प्रेमी से रचाई शादी, परिजनों ने आग के हवाले किया लड़के का घर

पंजाब के फिरोजपुर के गांव बंधनी जैमल सिंह वाला में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें एक प्रेमी जोड़ का शादी रचाना लड़की के घरवालों को रास नहीं आया और उन्होंने लड़के का घर आग के हवाले कर दिया। आग में घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने सोमवार को पीड़ित के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त मामले की जांच कर रहे थाना कुलगढ़ी के एएसआई बलबीर सिंह के मुताबिक चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। सभी की तलाश जारी है।

गांव बंधनी जैमल सिंह वाला निवासी पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका छोटा भाई और गांव की ही एक लड़की आपस में प्यार करते हैं। लड़की अपने घर से भाग कर उनके घर आ गई और वहां से उसके भाई को लेकर चली गई। दोनों ने शादी करने के बाद हाईकोर्ट में सुरक्षा की याचिका दाखिल की थी। लड़की के परिजन मुझे धमकी दे रहे थे। इस वजह से मैं अपने परिवार को लेकर बाहर चला गया। आरोपियों ने 10 जून को उनके घर में आग लगा दी। घर में रसोई गैस सिलेंडर पड़ा था जो आग लगने से फट गया। घर में पड़ा घरेलू सामान जल कर नष्ट हो गया। डर के मारे परिवार के सदस्य गांव में नहीं घुसे। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी।

ये भी पढ़े :

# 40 साल से लिव-इन में रहे जोड़े ने मनाई शादी, कार्ड भेजकर गांव वालों को किया आमंत्रित

# 'Taarak Mehta...' में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट, शो में जेठालाल की सास की होगी एंट्री!

# WTC Final : बरसात फिर विलेन! चौथे दिन का खेल भी धुला, दोनों देशों के ये खिलाड़ी हुए निराश

# मध्य प्रदेश में निकली 1500 पदों पर नौकरियां, मेरिट के आधार पर होगा चयन

# DSSSB ने निकाली 7236 पदों पर नौकरियां, जानें कहां करना होगा आवेदन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com